
हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके के नेतृत्व में डॉ.राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर तालाब चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी की गई और आवाहन किया गया कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शीघ्र ही विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद की तीनों सीट जीतने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद शाह , अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वार्ष्णेय, पूर्व नगर अध्यक्ष जाकिर कुरैशी, श्रीराम यादव, बंटी यादव, ऋषिपाल बघेल, योगेश समाधिया, अकील कुरैशी, शाहबाज खान, राजकुमार दिवाकर, विनोद कुमार कुशवाहा, आशु कुशवाहा, योगेश पंडित, योगेश कुमार, रामकुमार गुड्डा पुजारी, आजाद कुरेशी आदि मौजूद थे।












