
हाथरस। उपखंड खातीखाना खंडेलवाल धर्मशाला में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संतोष खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक के रूप में कामना शर्मा जिला संयोजिका मातृशक्ति उपस्थित थे।अपने उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।विश्व हिंदू परिषद के बैनरतले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कनक खंडेलवाल जिला सह संयोजिका मातृ शक्ति, महक रावत जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल, कामना,वाणी,कामिनी उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की सदस्यायें उपस्थित थीं।












