232वें गणगौर मेला में मेला कमेटी का भव्य स्वागत: डॉ. विकास शर्मा ने की सहभागिता

हाथरस। शहर में आयोजित दो दिवसीय 232वें गणगौर मेला के अवसर पर मेला कमेटी के सदस्यों का भव्य स्वागत एवं सम्मान प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस आयोजन से पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने विशेष रूप से मेला में शामिल होकर मेला कमेटी के सदस्यों का अभिनंदन किया और आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष संजीव पंचपडिया, लोकेश वर्मा (भूपेन्ना), उस्ताद मुन्नीलाल, उस्ताद मोहनलाल भगतजी, अनिल वर्मा (दाऊ बाबा), मोहन वर्मा, दिवाकर वर्मा, राहुल कूलवाल, मनोज कूलवाल , मनीष कूलवाल, श्याम वर्मा, लोकेश वर्मा (वाटर बॉक्स), भारत वर्मा (रेवाड़ी), सुल्तान वर्मा (रेवाड़ी), राम वर्मा एवं विष्णु वर्मा सहित अन्य जन मौजूद थे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गणगौर मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया, जिसकी सराहना की गई।अंत में मेला कमेटी के सभी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment