
सासनी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में प्रखंड सासनी के ग्राम गदाखेड़ा में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विहिप) ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु राम का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज की स्थापना का आधार है।
विशिष्ट अतिथि देवराज कर्मयोगी (जिला संगठन मंत्री विहिप) ने विश्व हिंदू परिषद के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने हिंदू जागरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की एकता ही राष्ट्र की सुरक्षा का कवच है।। कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री विहिप) द्वारा किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण के बीच सामूहिक विशाल हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री हनुमान जी की आरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक बजरंग दल), विक्की कुशवाहा (सह-संयोजक बजरंग दल) का एवं स्थानीय युवाओं और ग्रामवासियों का आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने धर्म रक्षा का संकल्प लिया।। इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग,प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, सह मंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, राधेश्याम कुशवाहा आदि मौजूद थे।












