ईद उल फितर की नमाज में मुल्क में अमन चैन, सद्भाव, भाईचारा की मांगी दुआएं

हाथरस ईद-उल-फितर का त्यौहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले भर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शहर में कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर तयशुदा समय से पहले ही हजारों अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई, जहां उन्होंने जानमाज और चादर बिछाकर नमाज के लिए नमाज के लिये स्थान लेकर नमाज अदा की गई।
ईद-उल-फितर के अवसर पर आज कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर मौलाना इकबाल ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआयें मांगी। इससे पहले हारुन नदवी ने तकरीर पेश की, जिसमें उन्होंने भी देश और समाज की उन्नति की कामना की। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान भी किया और कहा कि पूरे विश्व के अंदर अमन चैन, शांति, सद्भाव व भाईचारा कायम हो। ईद की नमाज के बाद ईदगाह के पास फितरा और जकात बांटी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और इस दौरान ईदगाह का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। वहां आए अन्य मुस्लिम समाज के लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव आदि पुलिस फोर्स मौजूद था।
ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद। मुबारकबाद देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व सपा प्रत्याशी रामनारायण काके, सपा के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एड़, लल्लन बाबू एड., कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, भीम आर्मी के अध्यक्ष प्रकाशचंद गौतम, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, सपा के पूर्व जिला महासचिव हाजी फजलुर्रहमान, बसपा नेता सौबी कुरैशी, बीरी सिंह कर्दम, एमटी जलेसरी, आकिफ अख्तर जलेसरी, मौ. फाईक जलेसरी शामिल थे।
ईदगाह के बाहर उस समय जाम लग गया, जब एक कार से धुआं उठने लगा और वह बंद हो गई। पुलिस ने बाद में उस कार को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।हाथरस-21 मार्च। ईद-उल-फितर का त्यौहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले भर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शहर में कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर तयशुदा समय से पहले ही हजारों अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई, जहां उन्होंने जानमाज और चादर बिछाकर नमाज के लिए नमाज के लिये स्थान लेकर नमाज अदा की गई।
ईद-उल-फितर के अवसर पर आज कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर मौलाना इकबाल ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआयें मांगी। इससे पहले हारुन नदवी ने तकरीर पेश की, जिसमें उन्होंने भी देश और समाज की उन्नति की कामना की। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान भी किया और कहा कि पूरे विश्व के अंदर अमन चैन, शांति, सद्भाव व भाईचारा कायम हो। ईद की नमाज के बाद ईदगाह के पास फितरा और जकात बांटी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और इस दौरान ईदगाह का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। वहां आए अन्य मुस्लिम समाज के लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव आदि पुलिस फोर्स मौजूद था।
ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद। मुबारकबाद देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व सपा प्रत्याशी रामनारायण काके, सपा के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एड़, लल्लन बाबू एड., कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, भीम आर्मी के अध्यक्ष प्रकाशचंद गौतम, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, सपा के पूर्व जिला महासचिव हाजी फजलुर्रहमान, बसपा नेता सौबी कुरैशी, बीरी सिंह कर्दम, एमटी जलेसरी, आकिफ अख्तर जलेसरी, मौ. फाईक जलेसरी शामिल थे।
ईदगाह के बाहर उस समय जाम लग गया, जब एक कार से धुआं उठने लगा और वह बंद हो गई। पुलिस ने बाद में उस कार को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment