भक्ति, संस्कृति, आस्था का दिखा संगमःभगवान परशुराम की रथयात्रा रही ऐतिहासिक

नवरात्रि शुभारंभ पर नौ काली और 18 भैरव का अद्भुत प्रदर्शन: भव्य झांकियों ने मोहा मन

हाथरस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शहर में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हाथरस की पावन धरा पर भगवान परशुराम की परंपरागत भव्य 48 वीं विशाल रथयात्रा गुरुवार को अपार उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। रथयात्रा को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा और सड़कों पर जनसैलाब उमंग और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। इस ऐतिहासिक रथयात्रा में कई दर्जनों में शामिल देवी-देवताओं की झांकियां, जीवंत प्रस्तुतियां, बैंड-बाजे और सांस्कृतिक दल भी शामिल थे। देश के विभिन्न राज्यों से आयीं झांकियों ने अपनी-अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी, जिससे हाथरस में मानो एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई दी। शहर भर में विप्रकुल शिरोमणि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की दर्जनों स्थानों पर जहां आरती उतारी गई। वहीं आयोजक ब्राह्मण महासभा का विप्र समाज के अलावा सभी समाज व वर्गों द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की 48 वीं विशाल रथयात्रा महोत्सव में नौ काली और 18 भैरव का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने रथयात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। शहर के प्रमुख चैराहों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और जीवंत बना दिया। रथयात्रा का शुभारंभ आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद भगवान परशुराम को रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद जयघोष के साथ समाज के विशिष्ट लोगों ने रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में पाश्चात्य परंपराओं से परहेज करते हुए फीता काटने जैसी प्रथा नहीं अपनाई गई, बल्कि पूरी तरह सनातन विधि से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रथयात्रा के दौरान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित और उनकी टीम का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत किया गया। रथ में विराजमान भगवान परशुराम की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन में केवल विप्र समाज ही नहीं, बल्कि सभी जाति और वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा का समापन गौशाला रोड स्थित अटलटाल बगीची पर देर रात आरती के साथ हुआ। विशाल रथयात्रा में मुख्य आकर्षण कई दर्जन देवी-देवताओं की झांकियां, नौ काली और 18 भैरव का ऐतिहासिक प्रदर्शन तथा विशाल व लंबी भव्य रथयात्रा देश भर की सांस्कृतिक झलकियों का संगम दिखाई दिया।
भगवान परशुराम जी की आयोजित विशाल 48वीं रथयात्रा महोत्सव में रथ को खींचने वालों में योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, वरिष्ठ बसपा नेता एवं आरपीएम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अविन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय, प्रथमेश लाल गोस्वामी, पूज्य बालयोगी महाराज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, भाजपा नेता चिरागवीर उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश पचैरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रमुख शिक्षाविद डॉ. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड, प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शैलू पहलवान, ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष बौहरे प्रशांत शर्मा, संजय शर्मा बीबीसीएन, युवा समाजसेवी सुधीर पचैरी, अधीर पचैरी, ब्राह्मण महासभा के महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा सहित अनेक विशिष्टजन शामिल थे। सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं. योगेंद्र शर्मा योगा पंडित एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया।
विशाल शोभायात्रा के आयोजन पर शहर के प्रमुख प्रमुख चैराहों पर बने सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के प्रमुख चैराहों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। इन्हीं मंचों से अतिथियों का स्वागत भी किया गया, जिससे रथयात्रा और अधिक भव्य और संगठित नजर आयी।
विशाल भव्य रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी, पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं गौरव आर्य, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर जहां भगवान परशुराम जी के दर्शन किए और शोभायात्रा आयोजकों का स्वागत सम्मान किया। वहीं ब्राह्मण महासभा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का भी जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
विशाल शोभायात्रा में जहां सनातन परंपरा का अनूठा एवं भव्य संगम देखने को मिला। वही बनारस से आये बटुकों ने भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद कर धर्म का आवाहन किया। वही शोभायात्रा में पंजाब की गिद्दा और भांगड़ा पाइप बैंड, देश का मशहूर जिया बैंड, गिरिराज महाराज की अलौकिक 56 भोग झांकी, मां वैष्णो देवी मंदिर के अलावा दिल्ली, राजस्थान व गुजरात की झांकियों ने भी अपनी लोक संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर की जनता को अपनी ओर आकर्षित किया।
इस अवसर पर के.के. दीक्षित, दिनेश लवानिया, मुकेश दीक्षित, मदन शर्मा, सोनू पचैरी, रामनिवास शर्मा (प्रधान), आशीष दीक्षित, संतोष उपाध्याय, राम शर्मा, विशाल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, रघुवर दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, शोभित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा (मास्टर), मनोज श्रोती, राकेश शर्मा, प्रवीण कौशिक, विकास शर्मा, कन्हैया कौशल, बोली पचैरी, रणवीर पाठक, सचिन पाठक, शिवकुमार शर्मा, पवन पाठक, राजवीर (मुखिया), कमल पालीवाल, श्याम अग्निहोत्री (पूर्व प्रधान), अनी पंडित, संजय शर्मा, निशांत उपाध्याय, अमित अग्निहोत्री, गोपाल अग्निहोत्री, पुनीत अग्निहोत्री, रॉकी कौशिक, देवा पंडित, पंकज शर्मा, कुलदीप शर्मा, ध्रुव शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल के अलावा ब्राह्मण महासभा की ओर से अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (योगा पण्डित), उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा (बालो गुरू), शम्भूनाथ पुरोहित, विशाल सारस्वत (गारमेन्ट्स), सुमित शर्मा (लहरा), राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, संयोजक नरेन्द्र तिवारी, अधीर पचैरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविन्द वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा, डा. ललित शर्मा, महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष, तरूण शर्मा, विशेष सलाहाकार कृष्ण विहारी शर्मा, करन शर्मा, मंत्री देवेन्द्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट, विवेक उपाध्याय, कुलदीप वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, विपुल गौड, गोपाल शर्मा, सहमंत्री गौरव शर्मा, विकास भारद्वाज, विष्णु सारस्वत, अनुराग दीक्षित, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यवर्त पुरोहित, सह संयोजक गौरव रावत, धीरेन्द्र पाठक, दीपक भारद्वाज, शिवम् शर्मा कार्यालय प्रभारी मयंक शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, उदित शर्मा, शानू शर्मा, मार्गदर्शक मण्डल संजय शर्मा (बीबीसीएन), बौ. प्रशान्त शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा बन्टी भैया, प्रवीन कौशिक, ललित शर्मा (लब्बू) राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी डा. विकास कुमार शर्मा मेला निदेशक फोकस ग्रुप आदि मौजूद थे। सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक समिति की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment