संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना है-डौली माहौर

सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत मण्डल कुरसंडा के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुये कार्य विस्तार की दृष्टि पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रभान सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम संयोजक मण्डल अध्यक्ष सूरज शाह थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डौली माहौर ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सम्पर्क ही नहीं बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें राष्ट्र और समग्र विकास की विचार धारा से जोड़ना है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वर्ग के प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य पूर्व जिलाध्यक्ष, सुनील, राजेंद्र सिंह ठाकरे पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामहरी चाहर, अंकित प्रधान, व्यवस्थापक नीरज सिसोदिया, रूपेश, चंद्रभान सिंह, राजेश देवी, रजत चैधरी, कर्मवीर सिंह, संदीप ठाकुर, जगवीर सिंह, लाइव चैधरी, प्रेमवीर सिंह, विक्रम विक्रमादित्य गौतम, पूरन सिंह प्रधान, अमित सोनी, सचिन सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र ठाकरे पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment