स्कार्पियो सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से मारपीट कर ढाई लाख लूटेःरिपोर्ट

सिकन्द्राराऊ  कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला बंबा के निकट बुधवार की रात्रि को एक स्कार्पियो सवार बदमाश असलाह के बल पर एवं मारपीट कर जनसेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख रुपए की नगदी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव गांव टटी डंडिया निवासी अमित कुमार पुत्र मेघ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह कासगंज जिले के मोहनपुरा में मां अम्बा जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाते है। वह बुधवार की शाम 7 बजे करीब दुकान से रोजाना लेनदेन का लगभग ढाई लाख रुपए और ऑनलाइन पैसे निकालने वाले उपकरणों को लेकर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव टीकरी कला बंबा के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने अमित की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसी दौरान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर अमित के साथ मारपीट की और उससे ढाई लाख रुपए नगद और ऑनलाइन पैसे निकालने वाले उपकरणों को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने तत्काल घटना के संबंध में अगसौली पुलिस चैकी को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment