अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार विजय पुत्र प्यारे लाल निवासी मानिकपुर, थाना विजयगढ़, अलीगढ़ अपनी पैशन प्रो बाइक से अपने गांव हरौथ स्थित बहन के घर से मानिकपुर लौट रहा था। बताते हें कि जैसे ही वह सासनी-विजयगढ रोड पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप सेघायल हो गया। घटना की जानकारी हीने पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल पीआरवी और थाना मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची। और घायल को उपचचार के लिए सीएचसी सासनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों मिली सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटम के लिए भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउऊस पहुंच गये। और पोस्टमार्टम के बार शव अपने साथ ले गये।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment