यातायात में फंसा कमिश्नर का काफिला पुलिस को करनी पडी मशक्कत

कस्बा में निकल रहीं श्री राम शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। जिसमें? अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह का काफिला इस जाम में फंस गया। जिसे निकलवाने के लिए पुलिस जवानों को भारी मशक्कत करनी पडी!
गुरूवार को कस्बा में भगवान श्रीराम की छटवी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा था। बताते हैं कि जब शोभा यात्रा बस स्टैंड पर पहुंची। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं इसी बीच अलीगढ कमिश्नर का काफिला जाम में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में सक्रिय हो गया। तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करते हुए पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर कमिश्नर की गाड़ी के लिए रास्ता साफ कराया, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। हालांकि, कमिश्नर के निकलने के काफी देर बाद तक भी आम राहगीरों को जाम की परेशानी का सामना करना पडा मगर पुलिस की मुस्तैदी से कुछ समय बाद यातायात सुचारू करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार बताया कि जिस समय कमिश्नर को अलीगढ़ जाना था, उसी समय शोभा यात्रा निकल रही थी, जिसके कारण जाम में थोड़ा समय लगा। उन्ंहोंने यह भी स्पष्ट किया कि कमिश्नर के काफिले को पुलिस जवानों ने मशक्कत करते हुए सुचारू रूप से निकाल दिया। जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment