सासनी में हिन्दू नव संवत्सर के अवसर पर गुरुवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा से पूर्वं शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से गऊ पूजन किया।
गुरूवार को आगरा अलीगढ रोड स्थित बच्चा पार्क के सामने प्राचीन शिव मंदिर से निकली प्रभु श्री राम की छटवी शोभायात्रा से पूव्र समिति के सदस्यों ने गायों को गुड़-चना खिलाया और आरती उतारी। उन्होंने शोभायात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने तथा लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ गाय की परिक्रमा की। समिति के सदस्यों ने बताया कि सनातन धर्म में गऊ सेवा का विशेष महत्व है और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गऊ माता के आशीर्वाद से सफल मानी जाती है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आगामी शोभायात्रा में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। गऊ पूजन के दौरान खगेन्द्र शास्त्री, आशुतोष पाठक, कालू पंडित, अनिल मिश्रा, लवकुश शर्मा, राजेन्द्र जैन और दीपक सहित कई राम भक्त उपस्थित रहे।












