चाँद दिखने के अगले दिन सुबह आठ बजे ईदगाह में होगी ईद की नमाज, तैयारियाँ मुकम्मल जामा मस्जिद के इमाम मुबारक अली ने दी जानकारी

कस्बा व क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का पर्व ईद-उल-फितर मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं जामा मस्जिद के इमाम मुबारक अली ने नमाज के वक्त का एलान करते हुए बताया कि चाँद का दीदार होने के अगले दिन ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी।
इमाम मुबारक अली ने बताया कि नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं सफाई व्यवस्था से लेकर वजू और अन्य सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें ताकि नमाज सुचारू रूप से संपन्न हो सके। ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नमाज के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं स्थानीय प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया गया है ताकि यातायात और कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे अकीदतमंदों में ईद को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment