हिंदू नवसंवत्सर 2083 के अवसर पर धूमधाम से हुआ आयोजन

कस्बा में गत वर्ष की भांति इस वष भी नवसंवत्सर 2083 के साथ चैत्र मास के नवदुर्गा महोत्सव के उपलक्ष में श्री राम शोभायात्रा का अयोजन किया गया। जिसमें श्री रामभक्तों ने भगवान श्रीराम के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं माल्यार्पण के बाद हवन यज्ञ में आहूतियां देते हुए विश्व कल्याण की कामना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
गुरूवार कोे निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय, विष्णु शर्मा और कांता पचैरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक थे, जबकि अध्यक्षता विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने की। इस अवसर पर कांता पचैरी को महाआरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ और डॉ. जगतेन्द्र सेंगर ने रामलला का पूजन किया। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, शोभा यात्रा के मार्ग को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया था। शोभायात्रा बच्चा पार्क के सामने भगवान शिवमंदिर से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, बस स्टेण्ड, आगरा अलीगढ रोड पुरानी सब्जी मंडी बडे हनुमान जी मंदिर, कमला बाजार, अयोध्या चैक, पथवारी मोहल्ला, ठंडी सडक, श्री राधाकृष्ण मंदिर, कन्या इंटर कालेज, पंजाब नेशलन बैंक, मोहल्ला विष्णुपुरी, मोहल्ला पल्टन मार्ग, जामा मस्जिद, अजीत नगर होते हुए पुनः भगवान भोलेनाथ मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन विश्राम आरती के साथ किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रविकांत शर्मा, देवेश पचैरी, गौरव पाठक, यश कटारा, ध्रुव शर्मा, अर्चित गौतम, मोहित गौड़, पुष्पेंद्र रावत, अंशुल शर्मा, विद्यानिवास उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, आशु ठाकुर अर्पित गौतम, मनोज चैधरी, आचार्य खगेंद्र शास्त्री, शैलेश शर्मा, कालू पंडित, अजय शर्मा, लव तोमर, कुलदीप चैहान, और गौरव पाठक तमाम श्री रामभक्त मौजूद थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अपनी टीम के संभाले हुए थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment