
सिकंदराराऊ । आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर आदि के दृष्टिगत थाना हसायन में बुधवार को शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज़ मस्जिद व ईद गाह पर ही सम्पन्न करायी जाए । रोड व सडक पर नमाज़ अदा न की जाए । आपस मिल झूलकर पर्वो को भाईचारे के साथ मनाए। क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें । जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट ना करने हेतु बताया गया तथा बताया गया कि पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है । इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे ।












