
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 9 मार्च की शाम 5 बजे करीब उसकी 24 वर्षीय पुत्री को सुरेश पुत्र थान सिंह निवासी गांव भेकुरी थाना हसायन घर से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।












