
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में भाई के साथ जा रही युवती को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खेड़ा सुल्तानपुर निवासी प्रीती देवी पुत्री रामप्रकाश में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 3 मार्च की रात्रि 10 बजे करीब अपने भाई के साथ प्लॉट पर पिता के पास जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रिंकू पुत्र राकेश,विवेक ,नरेंद्र, हरिओम पुत्रगण हेतराम कंकरी व रेत की पोटली बनाकर शोर गुल कर रहे थे । आरोपियों ने युवती के ऊपर रेत फेंकना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











