
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुरका निवासी दो भाइयों को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जरीनपुर भुरका निवासी धर्मेंद्र पुत्र कालीचरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 11 मार्च की शाम 7:30 बजे करीब अपने भाई सुरजीत के साथ मोबाइल की दुकान बंद कर घर जा रहा था । एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर फाटक लगा हुआ था। तभी पीछे से बाइक पर सवार अंकुर जाटव पुत्र विनोद कुमार, छोटू पुत्र तेजवाल निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद थाना सिकंदराराऊ एवं दो अन्य अज्ञात ने फाटक पर जगह न होने पर बाइक हटाने को लेकर दोनों भाइयों से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।











