
सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट रविवार को एक तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल दंपती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर घायल पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी प्रवेश कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर एटा जिले के सकीट स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही बाइक से बाहर दंपती एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के समीप पहुंची । तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई । हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। हद से के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायल दंपती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए प्रवेश कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत्यु का महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर चालक को अपनी हिरासत में लिया है । महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











