भक्ति के रंग में रंगा सासनी का गंगा मंदिर, पापमोचनी एकादशी पर गूँजे राधा-कृष्ण के जयकारे

कस्बा में स्थित ऐतिहासिक गंगा मंदिर पर पापमोचनी एकादशी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमयी भजनों से सराबोर रहा, जहाँ महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
रविार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर भगवान राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी प्रस्तुत की, जिसे देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस सुंदर प्रस्तुति की जमकर सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण करने वाले बच्चों और प्रतिभागी बालकों को उत्साहवर्धन हेतु विशेष उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में नगर की प्रबुद्ध महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीता गुप्ता (सभासद) सीमा मिश्रा, सरोज सिंह, रमा वार्ष्णेय,अनीता वार्ष्णेय, मधु शर्मा, भावना शर्मा,कल्पना शर्मा, अन्नू उपाध्याय, श्वेता सिंह,शिखा, नीरज, रजनी, सुनीता और चंचल वार्ष्णेय आदि उपिस्थित रही
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment