कांशीराम के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन,

सासनी- रुदायन रोड स्थित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय अम्बेडकर पार्क परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में बामसेफ, क्ै4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम का 92 वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
रविवार को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके संघर्षों को याद करते हुए समाज हित में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। रविवार को सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह भैया जी ने काशीराम जी एवं संस्था के संस्थापक रंजीत सिंह चैधरी के छबि चित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प हार अर्पित कर किया। वक्ताओं ने कांशीराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शोषित और वंचित समाज को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जन्मदिवस कार्यक्रम के उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने अम्बेडकर पार्क और सम्यक पुस्तकालय के संचालन व सौंदर्यीकरण को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुस्तकालय में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। साथ ही पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अलावा निर्णय लिया की कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन शाम 1 घंटे निशुल्क पाठशाला कोचिंग दी जाएगी। पुस्तकालय को बेहतर डिजिटल बनाने हेतु संसाधनों में लगातार सुधार करने के प्रयास किया जा रहे हैं। बताओ ने कहा कि कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा संबंधित तैयारी कराई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव आकाश, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, बलराम सिंह निगम, रघुवर दयाल, बालकिशन, दिनेश कुमार, राहुल, मनोहर लाल, राजेन्द्र सिंह, प्रणवीर प्रताप सिंह, अमन कुमार निगम, विश्वनाथ गौतम, श्रीनिवास गौतम, प्रवीण कुमार, विष्णु, सौरभ, आदि सहित समिति के अन्य सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बुद्धिष्ट एवं संरक्षक प्रेम सिंह बौद्ध ने की एवं कार्यक्रम का संचालन द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा जनपद हाथरस राजेश बौद्ध ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment