सासनी में गूंजेगा 19 मार्च को जय श्री राम हिंदू नवसंवत्सर पर छठी प्रभु श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन

कस्बा में हिंदू नवसंवत्सर 2083 के अवसर पर 19 मार्च को छटवीं प्रभु श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा नगर में धर्म और आस्था का प्रतीक बनेगी।
रविवार को यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ 19 मार्च को प्रातः नौ बजे बच्चा पार्क के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर से होगा। इस यात्रा में सासनी नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक टीम सक्रिय है, जिसमें मुख्य संरक्षक ध्रुव शर्मा और अंशुल शर्मा, मुख्य संचालक विद्यानिवास उपाध्याय, शोभा यात्रा अध्यक्ष विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान, आशुतोष पाठक, अजय शर्मा, गौरव पाठक, पुष्पेंद्र रावत, डॉ. जगतेंद्र सेंगर और कांता पचैरी जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment