सासनी के धमरपुरा मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू, जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

गांव धिमरपुरा मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन ने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से इस मुख्य सड़क का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू किया है।

बता दें मिक काफी लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नई आरसीसी सड़क के निर्माण से उन्हें जलभराव और गड्ढों से स्थायी मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण आरसीसी तकनीक से किया जा रहा है। इससे सड़क की उम्र साधारण डामर सड़क के मुकाबले काफी अधिक होगी। रामनगर क्षेत्र में बारिश के दिनों में अक्सर कीचड़ और पानी भरने की समस्या रहती थी, जिसे आरसीसी सड़क की ऊंचाई बढ़ाकर जलभराव-मुक्त बनाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से स्थानीय व्यापारियों और रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही, वाहनों में होने वाली टूट-फूट भी कम होगी। सड़क खराब होने के कारण ई-रिक्शा और ऑटो चालक भी इस ओर आने से कतराते थे, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की सूरत बदलती दिख रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त और टिकाऊ बनाया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment