कस्बा और देहात के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चल रही गैस सिलेंडरों की कमी अब समाप्त हो गई है, और आपूर्ति सामान्य होने लगी है।
बता दें कि पिछले हफ्ते से सासनी क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी देखी जा रही थी। मुख्य बॉटलिंग प्लांट से ट्रकों के समय पर न पहुँचने के कारण आपूर्ति बाधित हुई, और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तथा बैकलाग बढ़ गया था। सिलेंडर खत्म होने की अफवाहों के चलते लोगों ने जरूरत से ज्यादा बुकिंग शुरू कर दी थी। गैस प्राप्त करने के लिए इस दौरान, उपभोक्ता सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर गैस गोदामों और कार्यालयों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो गये। इस अफरा-तफरी के कारण कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक हस्तक्षेप और गैस कंपनियों द्वारा अतिरिक्त कोटा भेजे जाने के बाद स्थिति में सुधार आया। अब सासनी की प्रमुख गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की गाड़ियां पहुँच चुकी हैं और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस संचालकों ने बताया कि सभी लंबित बुकिंगों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराने की आवश्यकता नहीं है, गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में कालाबाजारी करने वालों से सावधान रहें। गैस एजेंसी स्वामियों ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी बुकिंग केवल ऑनलाइन या आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से ही करने की सलाह दी गई है।









