कस्बा के न्यू बिजलीघर से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत किशोरी के पिता ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ दर्ज कराई है।
शुक्रवार को मिली घटना की शिकायत करते हुए किशोरी के पिता ने कहा है कि घटना 30 सितंबर 2026 की शाम लगभग सात बजे की है। किशोरी कक्षा 8वीं की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि काफी समय तक जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का अरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला नामजद युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर सासनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर नियमानुसार केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।












