
गांव सितारी से एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की युवती के भाई ने कोतवाली में शिकायत करते हुए तीन युवकों को नामजद किया है।
पीड़ित नासिर पुत्र नसीब खाँ ने कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घटना 27 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। उसकी 23 वर्षीय बहन बिना बताए घर से अचानक कहीं चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो छानबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही नामजद युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बहन को को शादी का झांसा देकर फुसलाकर ले गया है। तहरीर में गांव सितहारी निवासी उसके दो अन्य साथियों को भी नामजद किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि आरोपियों के साथ गई युवती की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। दिनांक 28 सितंबर को थाने में औपचारिक तहरीर दी गई। जिसे लेकर पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है और युवती की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












