उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सासनी ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी ने इसका आयोजन किया। मकसद ग्रामीण इलाकों तक मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था।
गुरूवार को लगाए गये शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर सलाह दी। यहां ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, खून की कमी, मौसमी बीमारियों की जांच हुई। गर्भवती महिलाओं को पोषण सलाह के साथ आयरन व कैल्शियम की गोलियां दी गईं। मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए काउंटर भी लगाया गया। सीएचसी प्रभारी ने स्वच्छता और उबला पानी पीने की सलाह दी। ग्रामीणों ने इस पहल की तारीफ की। कहा कि ऐसे शिविरों से बुजुर्गों व महिलाओं को राहत मिलती है। डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अभियान सफल बनाने के लिए आभार जताया।












