विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनियन पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताआयेाजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए पोस्टरों के जरिए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, कूड़ा सही जगह डालें, श्प्लास्टिक कम इस्तेमाल करें और आसपास साफ रखें जैसे संदेश दिए।
गुरूवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छता विचारों को भी कलाकृतियों में दिखाया गया। विद्यालय की निदेशिका और प्रधानाचार्या माधुरी राजावत ने कहा कि स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद साफ रहने और समाज को भी जागरूक करने को कहा। प्रतियोगिता में प्रांशी, कनिष्का, युक्ति, शिवानी, ख्याति, धैर्य, सृष्टि, रिया, अग्रिम, सैंडी, खुशबू और खुशी जैसे विद्यार्थियों ने भाग लिया। उप प्रधानाचार्य प्रमोद प्रताप सिंह और निदेशक आकाश सिंह ने उनके प्रयासों की तारीफ करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
———————————–












