अवैध देशी शराब समेत युवक दबोचा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव गोपालपुर से बदनपुर जाने वाले बंबे से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।


एसआई यदुनाथ सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर क्षेत्र के गांव गोपालपुर से बदनपुर जाने वाले बंबे से होकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हरेंद्र प्रताप पुत्र हाकिम सिंह निवासी गांव छितीपुर थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment