सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित खांडा मार्केट में सड़क पर पानी फैलाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष से पीड़िता महिला ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला हुरमतगंज स्थित खांडा मार्केट निवासी नरगिस पत्नी मोहम्मद खालिब ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 सितंबर की दोपहर 2:30 बजे करीब पड़ोसी हाजी सोहिल, बहारमियां पुत्रगण बन्दू व सैकूल पुत्र सोहिल बेवजह गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह और उसका परिवार घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











