हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक 115 वें राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के प्रांगण में संचालित कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुशवाहा अध्यापक एवं अध्यापिका श्रीमती सीमा कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतियोगिता में समाज के सैकड़ो बच्चों ने सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता में अपना जोरदार प्रदर्शन किया गया।

श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर स्थित कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी अनिल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ .रामू कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा पूर्व चेयरमैन मुरसान थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकीनंदन कुशवाहा,विशिष्ट अतिथि के रूप में, डॉ. मिलन कुशवाहा, डॉ. अन्नू कुशवाहा,मोहित लालसा,अशोक कुशवाहा ,जयप्रकाश कुशवाहा, कौशल कुशवाहा, गजेन्द्र प्रसाद,दिनेश कुशवाहा कातिब,,राहुल कुशवाहा, , शैलेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,वीरू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा महामंत्री, दुर्गेश प्रताप सिंह कुशवाहा थे।प्रतियोगिता के संयोजक अध्यापक दिनेश कुमार कुशवाहा व संयोजिका सीमा कुमारी अध्यापिका द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में समाज के बच्चों द्वारा जहां सहभागिता की गई। वहीं प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और कहा गया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से अध्यनरत छात्र-छात्राओं में जहां ज्ञान की वृद्धि होती है, वही मेधावी प्रतिभाओं में निखार भी आता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश कुशवाहा, प्रिन्स कुशवाहा ने किया तथा कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी देवानंद कुशवाहा, अंकुश सिंह कांग्रेस नेता, उमेश कुशवाहा, मनमोहन, अनुराग, मनीषा कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा, विपुल बघेल, भूपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा आदि मौजूद थे।प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में ज्ञान, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।











