सरकार उद्यमियों व व्यापारियों को दे राहत पैकेज- राजेश्वर पैन्यूली : सम्मेलन में महिला उद्यमियों, उद्योगपतियों व व्यापारियों को किया सम्मानित

हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) के जिलाध्यक्ष एंव व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल के संयोजन में विशाल भव्य व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों, उद्योगपतियों को एक मंच पर लाना तथा हाथरस के उद्योग व्यापार के आर्थिक विकास की नई दिशा तय करना रहा।

सम्मेलन में जनपद के अलावा बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, एटा, आगरा से पधारे समस्त व्यापारी व उद्योगपतियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सम्मान समारोह का विशेष महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं हाथरस में बहुत भारी संख्या में महिला उद्यमियो एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली मातृशक्ति का विशेष सम्मान कर गर्व की अनुभूति महसूस की गई। कार्यक्रम के समन्वयक पीके गुप्ता डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एवं जॉइंट कमिश्नर जीएसटी आरके सिंह की उपस्थिति ने व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल अग्रवाल चैयरमैन एवं प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं फेम के जिला महामंत्री ऋषि वाष्णैय लहरा वालों ने किया।

मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में मेला पंडाल में आयोजित विशाल व्यापारी सम्मान समागम एवं सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं फेम के राष्ट्रीय महासचिव आर. के. गौड़ सीए एवं फेम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा आर्थिक सेल के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली सीए, फेम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, प्रमुख समाजसेवी एंव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौहरे रमनमूर्ति शर्मा ने की। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष ओमकार अग्रवाल (बड़कन बाबू) थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण एवं जीएसटी अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं फेम के संस्थापक स्वर्गीय बीके बंसल एवं हाथरस व्यापार मंडल के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष बौहरे राममूर्ति शर्मा सर्राफ के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, नन्नूमल गुप्ता चंचल सुपारी, गोविंद प्रसाद अग्रवाल दाल वाले, दीपक बूटिया, टैक्स अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, रवि वाष्र्णेय, शरद अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था में जय शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीन खंडेलवाल, पुलकित अग्रवाल, दीपक बूटिया, शशांक शर्मा, शुभम, अमन गोयल, ओमप्रकाश वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू, शैलेंद्र शर्मा, डॉ.दिनेश माहेश्वरी, लोकेश अग्रवाल दाल वालों का विशेष सहयोग रहा।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि आर.के.गौड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दाऊ बाबा कि नगरी में उद्योग व्यापार का जो नया इतिहास रचा जा रहा है और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और डिजिटल व्यापार को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि हाथरस के उद्योगपति व व्यापारी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें और अपने कारोबार को बढ़ा सकें। सम्मेलन में मुख्य रूप से आधुनिक व्यापार, तकनीकी आधारित ई-कॉमर्स एवं जीएसटी की बारीकियों पर और नई उद्योग नीतियों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे तकनीकि ज्ञान और सही मार्गदर्शन में छोटे व्यापार को बड़ा रूप दिया जा सकता है।
फेम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रतिस्पर्धा विश्व में भारत की ओर देख रही है। हमारी औद्योगिक एवं व्यवसाय नीतियां एवं रीतियों से प्रभावित विश्व के अनेक देश हमारी व्यापारिक नीतियों को अपनाने के लिए तैयार है। भारत की क्षमता समुद्र की तल की गहराई,आसमान की ऊंचाई के समान बेमिसाल है। सरकार का उद्योगपति व व्यापारियों को राहत भरा पैकेज और अन्य सुविधाओं की ओर ध्यान देना चाहिए। लोकल का वोकल हर जन मानस को उपयोग में लाना चाहिए। स्थानीय लघु उद्योग, कुटीर उद्योग एवं छोटे व्यापारियों को सहयोग देना ही विश्व गुरु बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा और भारत का परचम लहराने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती है। भूपेंद्र सिंह सोवती ने सम्मेलन में पधारे उद्योगपति व व्यापारियों और महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हमारा प्रमुख उद्देश्य है। व्यापारी के कार्यों में हस्तक्षेप, सरकारी मशीनरी अथवा शासन द्वारा हमें मंजूर नहीं है। यूपीआई में तीन नीतियों में बदलाव के लिए हम सरकार के बराबर संपर्क में है और इसका निदान शीघ्र ही सामने आएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार की नीति एवं नीयत पर हमें कोई संदेह नहीं, किंतु व्यापारी का उत्पीड़न, शोषण हमें मंजूर नहीं और व्यापारी की सुरक्षा और व्यापार की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। सरकार इस ओर ध्यान दें। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न होने पर कार्यक्रम के अध्यक्ष बौ. रमनमूर्ति शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।
स्वागताध्यक्ष ओमकार अग्रवाल की ओर से सभी का सम्मान और प्रतीक चिन्ह वितरण कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में सहयोग के लिए विष्णु गौतम, अनुभव अग्रवाल, प्रदीप बंसल, मनोज अग्रवाल राया वाले, देवेंद्र गोयल रंग वाले, पुनीत पोद्दार, सुभाष अग्रवाल साड़ी वाले, गोपाल, नेमीचंद ,सोनू वर्मा, प्रीति अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, चै. रामकुमार वर्मा, बाबूलाल वर्मा बर्तन वाले, आशीष गर्ग, संजय अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल ,बांकेबिहारी गर्ग, रासबिहारी गर्ग, रामकुमार अग्रवाल, किशोर वर्मा, सुनील वर्मा, निष्कर्ष सिंघल ,अंकुर अग्रवाल हींग वाले, पंकज अग्रवाल, धीरेंद्र वाष्र्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर राहुल गुप्ता ट्रांसपोर्ट वाले, रूमी अग्रवाल, सुरेश चैधरी, संजीव आंधीवाल, मनीष अग्रवाल पीपा, निष्कर्ष गर्ग, सारांश टालीवाल, चंदन वाष्र्णेय, नरेश वर्मा, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, विजय गुरु पान वाले, घनश्यामदास कूलवाल, दाऊदयाल वर्मा , गोविंद राम गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम समापन की घोषणा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुरेश अग्रवाल द्वारा करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ व्यापारी बंधुओ का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार करते हुए अभिनंदन व धन्यवाद दिया गया।











