डीजे संचालक ऊंचाई एवं ध्वनि मानक का रखें ध्यान वरना जब्त होंगे उपकरण

कोतवाली पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

सिकंदराराऊ। आगामी समय में चेहल्लुम एवं श्रावण मास को लेकर रविवार को कोतवाली में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे तथा उनकी गरिमा के साथ मनाएं।

बतादें कि आगामी समय में पवित्र श्रावण मास में गंगाघाटों से भारी तादाद में भक्त लोग कांवड़ में गंगाजल लेकर चलते हैं तथा सावन के प्रत्येक सोमवार को अपने इष्ट देव भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर डाक कांवड़ का काफी प्रचलन होता है। यह डाक कांवड़ वाले गाड़ियों में डीजे लगाकर चलते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि त्योहारों को आपसी प्रेम भाव के साथ मना कर उनकी गरिमा को कायम रखें। चेहल्लुम के मद्देनजर ताजिए की ऊंचाई इतनी ना रखें कि वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ जाएं ।डीजे संचालकों को चेतावनी दी गई कि उपकरणों को केवल गाड़ी की ऊंचाई तक ही रखें। तेज आवाज में डीजे न बजावें तथा थरथराहट ना करें । कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि ध्वनि मानकों को का उल्लंघन करने एवं ऊंचाई का ध्यान न रखने वाले डीजे को ज़ब्त किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित पुरदिलनगर तथा कस्बे के लोगों ने आश्वस्त किया कि वह प्रशासन पुलिस द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment