मौसी के घर से किशोरी को ले गया युवक

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर आई 16 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 24 जुलाई को अपनी गांव निवासी अपनी मौसी के घर आई हुई थी। 24 जुलाई की रात्रि 11:30 बजे करीब उसे उसके ही गांव का दीपक कुमार पुत्र रामप्रकाश अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment