शराब ठेका बंद कराने एवं ग्रामीणों के खिलाफ हुई रिपोर्ट को निरस्त करने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

29 जून को बस्तोंई ठेका बंद कराने को हुई थी घटना मांग न पूरी होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

सिकंदराराऊ। थाना हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोंई पर स्थित शराब के ठेके को बंद कराने एवं ग्रामीणों के खिलाफ हुई रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को सौंपा। मांग न पूरी होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत बस्तोंई में देशी शराब का ठेका वर्तमान में चल रहा है। इस शराब के ठेके से सर्व समाज के गरीब परिवारों को बहुत हानि हो रही है। शराब का सेवन करने से सर्व समाज के गरीब परिवारों बहुत गंभीर घटनाएं घटित हो चुकी हैं। शराब का ठेका नजदीक होने के कारण लोग सुबह की चाय के स्थान पर शराब का सेवन कर घर जाते हैं और घर पर बच्चों एवं महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। 29 जून को ठेका बंद कराने पहुंची महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उनके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि शीघ्र ही शराब के ठेके को बंद किया जाए और जो ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उस रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। अगर मांग न 15 जुलाई तक पूरी नहीं हुई तो 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में दिनेश ,पूजा,वीरेंद्र सिंह,आरती, राजकुमार, भगवान सिंह, ओमवती, चंद्रपाल सिंह,सुनीता देवी,नीरज,जगदीश आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment