गृहक्लेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास फरीदाबाद में करता है एक फैक्ट्री में कार्य

पत्नी एवं ससुरालीजनों से चल रहा था विवाद

सिकंदराराऊ । थाना हसायन क्षेत्र के गांव निजामतपुर सिकतरा में गृह क्लेश से परेशान एक युवक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया । युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने के चलते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गांव निजामतपुर सिकतरा निवासी प्रदीप पुत्र सुखवीर की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह फरीदाबाद हरियाणा में एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। उसका अपनी पत्नी एवं ससुराल पक्ष के लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे थे, जहां पत्नी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया था।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और चल रहे विवाद से परेशान होकर मंगलवार की दोपहर भीकम पाल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment