
हाथरस। संडे ऑन साइकिल मिशन के तहत क्रीड़ा भारती , जिला खेल कार्यालय एवं भारत विकास परिषद के संयोजकत्व में साइकिल यात्रा का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स अधिकारी काशी नरेश यादव , क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कमलेश जैन द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
साइकिल यात्रा डीआरबी इंटर कॉलेज के भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ,घंटाघर, तालाब ,ओवरब्रिज नजिहाई , लोहट बाजार , चूना वाला डंडा , चामड़ गेट,नई धर्मशाला होते हुए लगभग पाँच किलोमीटर का क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः डीआरबी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई । यात्रा के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ , प्रदूषण रहित एवं वैश्विक स्थिति को देखते हुए कम से कम सप्ताह में एक दिन साइकिल का प्रयोग करके शरीर एवं राष्ट्र को स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया ।
यात्रा में अनिल वार्ष्णेय, ऋषि बंसल, अंकुल जैन , कृष्ण कुमार , देवेन्द्र वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय , अनूप जैन , विशाल वार्ष्णेय ,जस मित्तल , हरीश वार्ष्णेय , सुधीर अग्रवाल निखिल कुमार , क्रिस , अंसार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों और खेल संस्थाओं के सदस्य एवं खिलाड़ियों ने सहभागिता की ।












