
हाथरस। आमजनों को स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शहर के लेबर कॉलोनी पर नॉइस पैथोलॉजी श्रवा फर्स्ट एंड फाउण्डेशन के नेतृत्व में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने अपनी हीमोग्लोबिन एवं शुगर की निशुल्क जांच कराई।
इस मौके पर नवनियुक्त सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल, जिला अस्पताल सीएमएस डॉ.सूर्यप्रकाश, जिला कोऑर्डिनेटर स्वास्थ्य विभाग डॉ.बलबीर सिंह मौजूद थे। कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण एवं खून जांच के लिए डॉ.लक्ष्मीनारायण लैब टेक्नीशियन, रमाकांत राणा और सहयोगी रतन गौतम ने जांच की।
मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कैंप की प्रशंसा करते हुए महिलाओं व आमजनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप का लाभ का अनुरोध किया। इस मौके पर सीएमओ ने स्वास्थ्य कैंप की प्रशंसा करते हुए आगे भी कैंप लगाने का अनुरोध संस्था से किया और स्वयं भी सामाजिक एवं जनहित के कैंपों में रहने का संकल्प किया।
इस मौके पर चमन कुमार, अकील कुरैशी अशोक कुमार मल्होत्रा, राजीव चौधरी, बबलू गुप्ता, चिंटू चौधरी, दिनेश कुमार शर्मा पहलवान, लाला गुरु, छगन कुमार, नरेंद्र गौतम आदि मौजूद थे। अन्त में पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू ने सभी का आभार व्यक्त किया।












