सफलता पाने के लिये मेहनत, लगन व समर्पित होकर आगे बढ़ना होता है

हाथरस-13 जून। सफलता पाने के लिये आपकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होता है। लेकिन इसके लिये एकाग्रता और पढ़ने हेतु माहौल बेहद जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद सफलता हाँसिल करना एक मिशाल कायम करना है।। ग्रामीण क्षेत्र हसायन के गाँव बाड़ी के बृजेश कुमार ने ये साबित कर दिया है कि कुछ कर गुजरने का जज्बा अगर आपके अंदर है तो आपको सफलता होने से कोई रोक नहीं सकता। शहर के रेवती प्रसाद मार्ग विष्णुपुरी स्थित रुद्रा लाइब्रेरी ने मात्र छः माह में ही दूसरे बच्चे को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। बेहतर शिक्षण माहौल व मैनेजमेंट के निर्देशन में बृजेश कुमार ने आर्मी में नियुक्ति पाकर रुद्रा लाइब्रेरी के साथ साथ अपने परिवार और गाँव का नाम रोशन कर दिया है।
इस सफलता से गदगद रुद्रा लाइब्रेरी के डायरेक्टर अमित कुमार सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश कुमार ओके ने आर्मी में नियुक्त अभ्यर्थी बृजेश कुमार का फूलमालाओं और पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की और अध्ययनरत अभ्यर्थियों से कहा कि हर एक को सफल होकर अपने आप को साबित करने के लिये कड़ी मेहनत करना बेहद जरूरी है।। स्वागत के दौरान नन्दकिशोर, विवेक कुमार, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, रिषभ कुशवाहा, रेखा सिंह, आरती शर्मा, अंजली कुमारी, उमेश कुमार, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार, बलजीत सिंह, कंचन कुमारी, कामिनी शर्मा आदि अभ्यर्थी मौजूद थे।












