
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नावली के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महेश कुमार पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव गुदमई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जून की सुबह 10.30 बजे उनका भाई हरकेश कुमार अपने साथी भरत कुमार धनगर पुत्र यादराम के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कासगंज जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव नावली के समीप पहुंचे । तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।












