
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गांव इकबालपुर के गेट के पास से अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त पर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम भूरे सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।












