बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया हस्ताक्षर अभियान

हाथरस। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं तथा बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रम से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘बचपन बचाओ-शिक्षा दिलाओ का संदेश देते हुए बाल श्रम के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment