युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक युवती घर में रखी नगदी एवं आभूषण भी ले गई

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती अपने साथ घर में रखी नगदी एवं आभूषण भी ले गई है। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 नवम्बर की शाम 5:30 बजे करीब वह गांव में हुई गमी में शामिल होने के गए थे। इस दौरान उनकी 19 वर्षीय पुत्री को अवेंद्र पुत्र राकेश निवासी गांव गंगागढ़ी थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती घर में रखे 55000 रुपए नगद एवं आभूषण भी अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment