फायरिंग एवं मारपीट की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त फावड़ा, लाठी डंडे, कुल्हाड़ी आदि किए बरामद

26 नवंबर को गांव जिमिसपुर में हुई थी घटनासिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गुरुवार को गांव जिमिसपुर में फायरिंग एवं मारपीट की घटना में वांछित चल रहे 3 आरोपियों को गांव जिमिसपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर नामजदों द्वारा गाली गलौज ,लाठी डंडा ,कुल्हाड़ी एवं फायरिंग की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर घटना के वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम कमलेश पुत्र नेत्रपाल ,विवेक पुत्र कमलेश ,अभिषेक पुत्र रमेश चन्द्र निवासीगण गांव जिमिसपुर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त
फावड़ा, कुल्हाड़ी ,लाठी डंडा व पत्थरो के टुकड़े बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment