दो बाइकों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिंडत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर धुमरी बहन के यहां रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने को जा रहे थे युवककृषि उत्पादन मंडी समिति के पास हुआ हादसासिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट गुरुवार की शाम को दो बाइकों की आमने सामने की जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई ,जबकि दो युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार युवक भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के एटा चुंगी स्थित वेदनगर निवासी 25 वर्षीय विवेक शर्मा पुत्र मिहीलाल शर्मा, महावीर नगर निवासी 16 वर्षीय बलराम शर्मा और 21 शिवकांत शर्मा पुत्रगण रामपाल शर्मा गुरुवार की शाम को एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से एटा क्षेत्र के गांव धुमरी जा रहे थे। तीनों की बहन की शादी 24 नवंबर को हुई थी। इसके बाद गांव धुमरी गांव में रिसेप्शन रखा गया था। तीनों इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शाम 6 बजे करीब जैसे ही बाइक सवार मंडी समिति के पास पहुंचे। तभी सामने की ओर से तेज गति से आ रही दूसरी अपाचे बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि बलराम और शिवकांत गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद अपाचे बाइक से सवार दोनों युवक बाइक समेत मौके से भाग गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक विवेक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया । परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment