दुकानदारों एवं बच्चों के साथ मारपीट करने का पुलिस पर आरोप : घटना से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त : नगर पालिका अध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी जी टी रोड एवं नौखेल में बीती रात दुकानदारों एवं बच्चों के साथ मारपीट करने का पुलिस पर आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा की गई मारपीट मोहल्ले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । उक्त घटना से स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिधिनियों में भारी रोष व्याप्त है। उक्त प्रकरण में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा है।


नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि रविवार की रात्रि 8 बजे करीब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एंव कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह द्वारा मौहल्ला नौरगाबाद पश्चिमी जी. टी. रोड स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचकर लोगों से मारपीट की गई। इसके बाद मौहल्ला नौखेल में कस्बा इंचार्ज द्वारा पुलिस बल के साथ स्थानीय दुकानदारों से गाली-गलौज कर मारपीट व लाठीचार्ज एवं बच्चो के साथ भी मारपीट की गई और दुकान का सामान को फेका गया। उक्त घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । पुलिस द्वारा की गई मारपीट से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। उक्त घटना से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि जो आरोप लगाए गए है । वह निराधार हैं। कस्बा में
शाम ढलने के बाद दुकानों एवं मोहल्लों में लोगों का हुजूम जुट जाता है और युवतियों से अश्लील हरकतें की जाती है। जिसकी लोगों द्वारा शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment