अलीगढ़-हाथरस मार्ग पर स्थित 14 नंबर नलकूप भट्टा के निकट दो बाइकें आपस में टकरा र्गईं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार क लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, सासनी के नगला हरिया निवासी राकेश पुत्र किरोड़ी लाल अलीगढ़ में काम करता है, जो अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। वहीं सामने से हाथरस निवासी हरिओम पुत्र रामचंद्र भी अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए अलीगढ की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनो बाइकें आगरा अलीगढ रोड स्थित चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट पहुंची वैसे ही आमने सासने से दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरांें और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तथा मार्ग से गुजर रही एनएचएआई की पेट्रोलिंग गाड़ी ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी।












