सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज 

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज

 

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव निहालपुर के समीप आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई ,जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया । मृतक के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अंशु पुत्र रोशन लाल निवासी ततारपुर कॉलोनी जनपद कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1अक्तूबर को उसके पिता रोशनलाल पुत्र केदारी लाल उम्र 48 वर्ष अपने परिचालक बंटी कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ एम्बुलेंस से मरीज को फरीदाबाद अस्पताल से छोड़कर वापस कासगंज आ रहे थे। रात्रि 10:30 बजे जैसे ही वह गांव निहालपुर के पास पहुंचे । तभी आगे तेजी से चल रहे एक ट्रक के चालक ने ट्रक में अचानक ब्रेक लगा दिया । जिससे एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई । हादसे से एंबुलेंस चालक एवं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलावस्था में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता रोशनलाल को मृत घोषित कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment