सिकंदराराऊ में एसओजी आगरा टीम ने दी दबिश, मची खलबली:टीम ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सर्राफ को लिया हिरासत में 

टीम पूछताछ करने के बाद आरोपी सर्राफ को अपने साथ ले गई : लोगो के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म

सिकंदराराऊ। कस्बा के तिराहा बाजार में शुक्रवार की शाम को एक सर्राफ की दुकान पर आगरा एसओजी टीम ने आरोपी की निशानदेही पर दबिश दी। टीम की दबिश से बाजार में खलबली मच गई । मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। टीम ने आरोपी सर्राफ को दुकान से अपनी हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ के बाद टीम आरोपी सर्राफ को अपने साथ आगरा ले गई।

बताया जाता है कि करीब 35 दिन पूर्व आगरा में एक महिला से लाखों रुपए की कीमत के स्वर्ण आभूषणों की लूट हुई थी। लुटेरो ने उक्त आभूषण सिकंदराराऊ के एक सर्राफ को बेच दिए। घटना के बाद पीड़िता महिला ने आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगरा एसओजी टीम ने शुक्रवार की शाम को पकड़े गए आरोपी को अपने साथ सिकंदराराऊ लेकर आई । जहां टीम ने आरोपी की निशानदेही पर कस्बा के तिराहा बाजार स्थित एक सर्राफ की दुकान पर दबिश दी। टीम के पहुंचते ही बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देख टीम आरोपी सर्राफ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ करने के बाद टीम आरोपी सर्राफ को अपने साथ आगरा ले गई। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क न हो सका । जिसके बाद आगरा टीम से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। आगरा एसओजी टीम की दबिश की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच गर्म रहा ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment