मिर्च से भरा टेंम्पो बाइक सवार दो घायल, उपचार को अलीगढ़ रेफर

आगरा अलीगढ रोड स्थित न्यू बिजलीघर के सामने मिर्च से लदा एक अनियंत्रित टेम्पो सड़क पर पलट गया। जिसके बराबर चल रहे दो बाइक सवार मिर्च की बोरियों से दबकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथरस की ओर से मिर्चों की बोरियों से लदा एक टेम्पो सासनी बिजलीघर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो सड़क पर पलट गया। ठीक उसी वक्त पास से गुजर रही एक मोटरसाइकिल टेम्पो की चपेट में आ गई। मिर्च से लदे बोरे और वाहन गिरने से बाइक सवार रमेश चंद्र, निवासी मोहन नगला तथा सलमान निवासी ग्राम रहना, सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटनाकी जानकारी होने पर राहगीरों ओर आस-पास के दुकानदारोे की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पहुंच गई। राजमार्ग बाधित हो गया, उधर पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो और बाइक को सड़क के किनारे कराने के बाद यातायात सुचारु किया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment