सैनिकों द्वारा सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का किया गया अंतिम संस्कार

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव नगला मनी देहगवां निवासी भारतीय सेना के सूबेदार 44 वर्षीय मनोज यादव का बुधवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया । उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में शोक व्याप्त हो गया। गुरुवार को तिरंगे में लिपटकर उनका पार्थिव शरीर को सैन्य वाहन द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
सूबेदार मनोज यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हृदयाघात आया । जिससे उनका निधन हो गया। सेना की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सैन्य वाहन द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ गुरुवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। उनका शव आते ही हाहाकार मच गया। मनोज यादव अपने तीन भाइयों और एक बहन में से एक थे। उनके सभी भाई-बहन विवाहित हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। बच्चों की शिक्षा के कारण उनकी पत्नी और बच्चे पिछले कुछ समय से एटा में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर का सैनिकों द्वारा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन करने को गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मनोज यादव अमर रहे के नारों के बीच उन्हें नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके पुत्र ने मुख्गनि दी।









